झारखंडजेएमएमट्रेंडिंगराजनीतिलातेहारस्थानीय समाचार

Latehar News:परिवार संग अजमेर दरगाह और पुष्कर मंदिर पहुंचे लातेहार झामुमो जिलाध्यक्ष, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

Views: 262
0 0
Read Time:2 Minute, 17 Second
Latehar News:परिवार संग अजमेर दरगाह और पुष्कर मंदिर पहुंचे लातेहार झामुमो जिलाध्यक्ष, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

लातेहार संवाददाता,

लातेहार झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने अपने परिवार के साथ राजस्थान के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों—अजमेर शरीफ दरगाह और पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर—का दर्शन कर सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा–जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।

Latehar News:परिवार संग अजमेर दरगाह और पुष्कर मंदिर पहुंचे लातेहार झामुमो जिलाध्यक्ष, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

अजमेर शरीफ दरगाह में उन्होंने सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार पर चादरपोशी कर जिले व राज्य में अमन-चैन, भाईचारे और आपसी सद्भाव की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की शिक्षा समाज को जोड़ने और प्रेम, शांति व एकता का संदेश देने वाली है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

दर्शन के बाद वे परिवार सहित पुष्कर धाम पहुंचे, जहां विश्वप्रसिद्ध ब्रह्मा मंदिर में उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। उल्लेखनीय है कि पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर विश्व में भगवान ब्रह्मा का एक मात्र प्रमुख और दुर्लभ मंदिर माना जाता है, जहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष पहुंचते हैं।

Latehar News:परिवार संग अजमेर दरगाह और पुष्कर मंदिर पहुंचे लातेहार झामुमो जिलाध्यक्ष, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

जिलाध्यक्ष शाहदेव ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां सभी धर्मों का समान सम्मान किया जाता है। परिवार के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा आपसी समझ, संस्कार और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत करती है।

लोगों का मानना है कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और आपसी भाईचारे को और प्रगाढ़ बनाती है।

Loading

Latehar News:परिवार संग अजमेर दरगाह और पुष्कर मंदिर पहुंचे लातेहार झामुमो जिलाध्यक्ष, पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button