लातेहार में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण व लंबित कांडों की समीक्षा


लातेहार: शनिवार को पुलिस अधीक्षक, लातेहार के नेतृत्व में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बीते माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन, eDAR एंट्री, मालखाना प्रबंधन तथा CEIR पोर्टल के उपयोग की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही हत्या, लूट, बलात्कार एवं पोक्सो से संबंधित मामलों में गिरफ्तारी एवं उद्भेदन को लेकर किए गए प्रयासों पर विशेष चर्चा की गई।

पिछले एक वर्ष में फरार अपराधियों, दागी पंजी तथा गृहभेदन के मामलों की भी गहन समीक्षा की गई और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।
गोष्ठी में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।
![]()




