स्थानीय समाचार

बकोरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर

Views: 2
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

बकोरिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट

सतबरवा (पलामू):- मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग पर सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मनीष लाइन होटल के समीप हुआ।

जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत भटको पंचायत के बरवाडीह निवासी औरंजेब खान (55) अपनी पत्नी जोहरा बीवी (50) के साथ बाइक से सतबरवा साप्ताहिक बाजार आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (यूपी 25 एफटी 9022) ने साइड लेने के क्रम में उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल औरंजेब खान को स्थानीय लोगों की मदद से तुम्बागाड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना मिलने पर सतबरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित राजा मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

हादसे से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर मेदिनीनगर-रांची मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। करीब शाम पांच बजे थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। साथ ही ट्रक के मालिक और वाहन पर लदे सामान के स्रोत एवं गंतव्य की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button