छिपादोहर में सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान
छात्र-छात्राओं ने बाजार में लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक, डायल-112 और महिला सुरक्षा की भी दी जानकारी

लातेहार संवाददाता। छिपादोहर प्रोजेक्ट हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुक्रवार को छिपादोहर बाजार के मेन रोड पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित करना रहा।
इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने लोगों को सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, सावधानी बरतने और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया। अभियान के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आम लोगों की भागीदारी पर भी जोर दिया गया।

गारू और सरयू में भी जागरूकता कार्यक्रम
इसी कड़ी में +2 उच्च विद्यालय गारू एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय सरयू में भी विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों एवं सावधानियों की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को आपात स्थिति में डायल-112 की उपयोगिता के बारे में बताया गया। इसके अलावा महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
![]()




