ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारस्थानीय समाचार
रहस्यमय ढंग से लापता राजेश का पता चला,सुरक्षित होने की सूचना

जमशेदपुर:जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर निवासी राजेश कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद अब उनके सकुशल होने की जानकारी सामने आई है। इस सूचना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार के ओशो ध्यान शिविर में जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे।

परिजनों के मुताबिक, वे अक्सर ओशो शिविर में जाने की इच्छा जताते थे, हालांकि पारिवारिक कारणों से इसको लेकर कुछ मतभेद भी थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से वे चुपचाप घर से निकल गए।
फिलहाल राजेश के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद परिजन उन्हें वापस घर लाने की तैयारी में जुट गए हैं।
![]()




