झारखंडस्थानीय समाचार

पलामू:नवा बाजार के सीओ शैलेश कुमार 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पलामू:नवा बाजार के सीओ शैलेश कुमार 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

पलामू। नवा बाजार अंचल के अंचलाधिकारी शैलेश कुमार को पलामू एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता (वादी) द्वारा की गई शिकायत के अनुसार, सीओ मोटेशन (भूमि अभिलेख संशोधन) के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे। मामले की पुष्टि होते ही एसीबी की टीम ने योजना बनाकर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई की।

एसीबी की यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासनिक सतर्कता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button