स्थानीय समाचार
क्रिसमस और नए साल के अवसर पर राज्यकर्मियों को दिसंबर महीने की सैलेरी एडवांस में देगी सरकार

Views: 254
Read Time:58 Second

राँची :हेमंत सोरेन सरकार ने क्रिसमस और नए साल के अवसर पर राज्यकर्मियों को दिसंबर महीने की सैलेरी एडवांस में देने का फैसला किया है.राज्यकर्मियों को आज से चालू महीने दिसंबर का वेतन भुगतान शुरू हो जाएगा. आज से उनके खाते में पैसे जाने शुरू हो जाएंगे.
वित्त विभाग ने 19 दिसंबर से कर्मियों को चालू महीना का वेतन भुगतान करने का आदेश जारी कर दिया था.
झारखंड सरकार के इस आदेश के मुताबिक झारखंड सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय और विधानसभा सचिवालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों को दिसंबर महीने का वेतन भुगतान किया जाएगा.
![]()




