बरहरवा में SIR हेल्प डेस्क शुरू,ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में जुटी कांग्रेस
SIR से जुड़ी जानकारी, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया में ग्रामीणों को मिल रहा मार्गदर्शन

बरहरवा संवाददाता। पूर्व मंत्री जनाब आलमगीर आलम एवं विधायक निसात आलम के निर्देशानुसार बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि बरकत खान के नेतृत्व में चल रहे इस हेल्प डेस्क के माध्यम से क्षेत्र के ग्रामीणों को SIR से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
हेल्प डेस्क पर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्रामीणों की SIR से जुड़ी समस्याओं को सुन रहे हैं और उनके यथासंभव समाधान का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया तथा SIR से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है। हेल्प डेस्क के माध्यम से लोगों को प्रक्रिया को समझने और आवश्यक कागजात तैयार करने में सहायता प्रदान की जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों से अपील की है कि SIR से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए बरहरवा स्थित विधायक कक्ष में संचालित हेल्प डेस्क पर पहुंचकर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करें।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, मास्टर ट्रेनर मुरसलीन खान, नेहाल अख्तर, नितय सरकार, अब्दुल करीम, आलमगीर मंसूरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()





