पाकुड़

हिरणपुर प्रखंड के जबरदाहा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Views: 81
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second
हिरणपुर प्रखंड के जबरदाहा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

पाकुड़।
शनिवार को नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में हिरणपुर प्रखंड के जबरदाहा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर तथा प्रभारी सचिव संजीत कुमार चंद्र के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

शिविर में पारा लीगल वॉलिंटियर आनंद मुर्मू ने नालसा की डॉन योजना, आशा एवं जागृति योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह रोकथाम, नशा से बचाव तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के संबंध में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और विधिक जानकारी प्राप्त की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button