झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

केरल में काम का लालच देकर ले जाए जा रहे चार नाबालिग पहाड़िया बच्चे बचाए गए

बोकारो बस स्टैंड से बरामदगी के बाद पाकुड़ लाए गए, काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन के बाद परिजनों को सौंपा

Views: 30
0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second

पाकुड़ संवाददाता। केरल में काम दिलाने का झांसा देकर ले जाए जा रहे आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के चार नाबालिग बच्चों को जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के संयुक्त प्रयास से सुरक्षित बचा लिया गया। सभी बच्चे पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रहने वाले हैं। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को चारों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

बेहतर काम का दिया था झांसा

बाल कल्याण समिति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, करीब दो माह पहले चारों बच्चों को बेहतर काम दिलाने का लालच देकर केरल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान इसकी सूचना बोकारो बाल कल्याण समिति को मिली। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बोकारो बस स्टैंड पर छापेमारी की गई, जहां से चारों बच्चों को बरामद कर लिया गया। बच्चों को ले जा रहे एक कथित दलाल को भी पुलिस ने पकड़ लिया।

केरल में काम का लालच देकर ले जाए जा रहे चार नाबालिग पहाड़िया बच्चे बचाए गए

बोकारो सीडब्ल्यूसी में रखा गया सुरक्षित

बरामदगी के बाद चारों बच्चों को बोकारो बाल कल्याण समिति की निगरानी में सुरक्षित रखा गया। पूछताछ के दौरान बच्चों के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड निवासी होने की जानकारी मिली। इसके बाद बोकारो सीडब्ल्यूसी ने पाकुड़ जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति को इसकी सूचना दी।

प्रयास के बाद पाकुड़ लाए गए

सूचना मिलने के बाद पाकुड़ जिला प्रशासन और सीडब्ल्यूसी ने बच्चों को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू की। आवश्यक समन्वय और प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों बच्चों को पाकुड़ लाया गया।

दस्तावेज मिलान और काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा

बाल कल्याण समिति के सदस्य विनोद प्रमाणिक ने बताया कि चारों नाबालिगों को केरल में काम दिलाने के बहाने ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद बोकारो सीडब्ल्यूसी ने कार्रवाई करते हुए बच्चों को सुरक्षित बरामद किया और उन्हें ले जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बोकारो सीडब्ल्यूसी ने बच्चों को पाकुड़ सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द किया।

शनिवार को बाल कल्याण समिति कार्यालय में बच्चों के दस्तावेजों का मिलान और काउंसलिंग की गई। इसके बाद सभी चारों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चों के सकुशल घर लौटने पर परिजनों ने जिला प्रशासन और बाल कल्याण समिति के प्रति आभार जताया।

ये रहे मौजूद

मौके पर रंजन श्रीवास्तव, सलमा जहां समेत बाल कल्याण समिति के अन्य सदस्य और संबंधित कर्मी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button