स्थानीय समाचार

चलती कार में लगी आग,बाल-बाल बचे सवार; डिमना चौक पर यातायात बाधित

चलती कार में लगी आग,बाल-बाल बचे सवार; डिमना चौक पर यातायात बाधित

जमशेदपुर :
उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना चौक के पास बुधवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार पूरी तरह जलकर राख हो गई।

राहत की बात यह रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

घटना के बाद डिमना चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button