Views: 49
0 0
मेदिनीनगर:नीति आयोग के तहत किये जा रहे कार्यों की भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने की समीक्षा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मेदिनीनगर:नीति आयोग के तहत किये जा रहे कार्यों की भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने की समीक्षा

पलामू/झारखंड:- भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव सह नीति आयोग के पलामू जिला प्रभारी कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षा की गयी। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की।उन्होंने आकांक्षी जिले पलामू के विकास से संबंधित निर्धारित…

मेदिनीनगर:नीति आयोग के तहत किये जा रहे कार्यों की भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने की समीक्षा
Read Time:3 Minute, 21 Second
मेदिनीनगर:नीति आयोग के तहत किये जा रहे कार्यों की भारत सरकार के संयुक्त सचिव ने की समीक्षा

पलामू/झारखंड:- भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के संयुक्त सचिव सह नीति आयोग के पलामू जिला प्रभारी कृष्णकांत पाठक की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षा की गयी।

इस दौरान उन्होंने सभी विभागों द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा की।उन्होंने आकांक्षी जिले पलामू के विकास से संबंधित निर्धारित पांच प्रमुख प्रक्षेत्र ( कृषि एवं जल संसाधन,हेल्थ एंड न्यूट्रिशन,स्किल डेवलपमेंट,शिक्षा और मौलिक आधारभूत संरचना)के लिए अबतक किये गये कार्यो प्रगति की समीक्षा की।

आंगनबाड़ी केंद्रों को दुरुस्त रखें,बच्चों के विकास में यह पहला घर है:संयुक्त सचिव

हेल्थ एंड न्यूट्रिशन की समीक्षा के क्रम में संयुक्त सचिव श्री पाठक ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की जानकरी ली।उन्होंने कहा कि यह केंद्रों का नियमित रूप से संचालित हो,यह सुनिश्चित करें।यह केंद्र बच्चे के विकास का पहला घर होता है।इसी तरह लोबर्थ वेट बेबीज की समीक्षा करते हुए सचिव ने गर्भवती महिलाओं के बीच केला, दाल और साग,नींबू के सेवन करने संबंधी प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि उपरोक्त सामग्रियों के सेवन से लोबर्थ वेट बेबीज में सुधार लाया जा सकता है।इसी तरह उन्होंने सेक्स रेश्यो, इंस्टिट्यूशनल डिलीवरी,सैम व मैम बच्चों की जानकरी ली।

शिक्षा,स्वास्थ और कृषि पर जोर

बैठक में शिक्षा,स्वास्थ और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण कार्य की प्रगति पर विशेष बल दिया।उन्होंने डीईओ से जिले में उपलब्ध पुस्तकालय की जानकारी ली।इसी तरह कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी से विभिन्न बिंदुओं पर जानकरी ली।वहीं पशुपालन पदाधिकारी से पशुओं के टीकाकरण के संबंध में जानकरी ली।इसी तरह उन्होंने बेसिक इंफ़्रास्ट्रक्चर से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा किया।बैठक में उपायुक्त समीरा एस,उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,सहायक समाहर्ता हिमांशु लाल,जिला योजना पदाधिकारी,सिविल सर्जन समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports