झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
मनिका प्रखंड में नशा मुक्ति अभियान, नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक


लातेहार। मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बंदुआ पंचायत के बड़काडीह में बुधवार को मनिका सहित कई पंचायतों में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान नीलकमल संस्थान, निंद्रा-चंदवा की टीम ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अफीम, गांजा की अवैध खेती की रोकथाम एवं मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया।
नाटक और गीतों के जरिए ग्रामीणों को नशा छोड़ने और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में टीम के सदस्य सिमंती कुमारी, सुनीता कुमारी, सिबम कुमारी, गीता टाना भगत, जलाल टाना भगत, मुनाव उरांव, सोनू गंझू, उरांव उपस्थित थे।
वहीं बंदुआ पंचायत की मुखिया अनीता देवी, मुखिया पति भरदुल सिंह, उपमुखिया पति धर्मेंद्र प्रसाद, तस्लीम अंसारी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
![]()




