स्थानीय समाचार

कुंवे में गिरने से 40 वर्षीय मंगरु की हुई मौत

कुंवे में गिरने से 40 वर्षीय मंगरु की हुई मौत

घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट – 

घाघरा(गुमला):- घाघरा थाना के नवडीहा महुवाटोली में कुवें में गिरने से मंगरु उरांव 40 वर्ष की मौत हो गयी। घटना शनिवार की रात्रि करीब 10 बजे की है। मंगरु घटना से दो दिन पूर्व अपने ससुराल नवडीहा महुवाटोली आया था और शनिवार की रात शौच जाने की बात कह निकला लेकिन काफी देर तक वापस नही लौटा तो ससुर राजदेव भगत सहित घर के अन्य सदस्य अपने दामाद मंगरु की काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नही चल सका।

रविवार को सुबह मंगरु का शव घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने ही कुवें में देखा गया। प्रतीत होता है कि कुवें में मुंडेरा नही होने एवं रात के अंधेरा के कारण मंगरु कुवें में जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर रविवार को पुलिस घटना स्थल पहुँच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button