मनिका। मनिका के नवपदस्थापित थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास का सर्वदलीय समिति के सदस्यों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सर्वदलीय समिति के मनिका प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने थाना प्रभारी को शॉल ओढ़ाकर एवं मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला सांसद प्रतिनिधि छोटू राजा, सांसद प्रतिनिधि अंकित कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर प्रसाद ने भी थाना प्रभारी को बुके भेंट कर स्वागत किया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित होने से बड़े से बड़े मामलों का समाधान संभव है। उन्होंने थाना प्रभारी से प्रखंड क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
वहीं थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के लोग किसी भी समस्या को लेकर 24 घंटे थाने आ सकते हैं, मनिका पुलिस सदैव सेवा के लिए तत्पर है।
थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर विकास कुमार एवं केशव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।