स्थानीय समाचार

जिला अंतर स्कूल क्रिकेट में ऑक्सफोर्ड की शानदार जीत, डीएवी को सात विकेट से हराया

जिला अंतर स्कूल क्रिकेट में ऑक्सफोर्ड की शानदार जीत, डीएवी को सात विकेट से हराया
  • सूरज की शतकीय पारी से ऑक्सफोर्ड अगले चक्र में पहुंचा

गढ़वा : 24वीं गढ़वा जिला अंतर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग का उद्घाटन मैच रोमांचक रहा, जिसमें ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने डीएवी मॉडल स्कूल को सात विकेट से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएवी मॉडल स्कूल की टीम ने सत्यम सोनी के शानदार अर्धशतक 51 रन और आशीष के 36 रनों की बदौलत निर्धारित ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की ओर से युवराज ने 3 विकेट जबकि सूरज ने 2 विकेट लेकर डीएवी की रन गति पर अंकुश लगाया।

जवाबी पारी खेलने उतरी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सूरज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 45 गेंदों में 113 रन बनाए, जबकि साकेत ने 31 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने 6 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए सूरज को परमेश्वरी प्लेयर ऑफ द डे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button