स्थानीय समाचारगुमलाझारखंड

स्वास्थ्य विभाग की हुई मासिक समीक्षात्मक बैठक.

Views: 358
0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second
स्वास्थ्य विभाग की हुई मासिक समीक्षात्मक बैठक.

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।

गुमला: आज शनिवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य रूप से सिविल सर्जन, एसीएमओ, डीएस सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित डॉक्टर्स, अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत अब तक हुए सभी कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रूप से आगामी 10 फरवरी से जिले भर में फैलारिया मुक्त अभियान के तहत होने वाले आयोजन पर चर्चा हुई।

बताते चले कि जिले में फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में फाइलेरिया से बचाव के लिए दवाई खिलाई जानी है। यह दवाई गर्भवती महिलाओं, 2 साल से छोटे बच्चों एवं गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों के अलावा सभी को खानी है, ताकि किसी भी व्यक्ति को फैलेरियट का सीकर न होना पड़े। इस अभियान के तहत जिले भर में जागरूकता अभियान के साथ साथ आंगनवाड़ी केंद्रों की सहायिकाओं को प्रशिक्षण भी दी जा रही है।

इसके अलावा जिले में आगामी 6 एवं 12 फरवरी को मिर्गी के मरीजों के इलाज के लिए कैंप के आयोजना किए जाने पर भी विशेष चर्चा हुई। आगामी 6 एवं 12 फरवरी को एपिलेप्सी ( मिर्गी )कैंप लगाए जाने की संभावना है। जिसमें मिर्गी के मरीज कैंप में आकर अपना जांच एवं उपचार निः शुल्क करवा सकेंगे।

बैठक में समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन समिति द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों अंतर्गत अनुपयोगी मशीनी उपकर्णो के सदुपयोग करने, खराब हुए उपकरणों की मरम्मती करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन करने के विषय पर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सभी PVTG परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाने का भी निर्देश दिया। वहीं जिनका आयुष्मान कार्ड बन चुका है उसे 30 जनवरी से पूर्व सभी लाभुको के बीच आवंटित करने को कहा। उन्होंने कुस्ठ रोगियों के लिए भी शिविर का आयोजन करने को कहा। इसके अलावा उपायुक्त ने टीबी मुक्त अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा कि। उन्होंने सभी आवासीय विद्यालयों में बच्चों के पुनः स्वास्थ्य जांच कराने हेतु तिथि तय करने का निर्देश दिया।इसके अलावा उपायुक्त द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Loading

स्वास्थ्य विभाग की हुई मासिक समीक्षात्मक बैठक.

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button