Views: 161
1 0
एसएसपी से मिले AISMJWA के पदाधिकारीअवैध धंधों को बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षा की रखी मांग

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एसएसपी से मिले AISMJWA के पदाधिकारीअवैध धंधों को बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षा की रखी मांग

जमशेदपुर:आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडे से उनके कार्यालय में मिले.उन्होने नये एसएसपी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया जहां उनके साथ ऐसोसिएशन के बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार,झारखंड प्रदेश सचिव चरणजीत सिंह और जमशेदपुर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे.…

एसएसपी से मिले AISMJWA के पदाधिकारीअवैध धंधों को बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षा की रखी मांग
Read Time:3 Minute, 24 Second
एसएसपी से मिले AISMJWA के पदाधिकारीअवैध धंधों को बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षा की रखी मांग

जमशेदपुर:आज ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया जमशेदपुर एसएसपी पीयूष पांडे से उनके कार्यालय में मिले.उन्होने नये एसएसपी का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया जहां उनके साथ ऐसोसिएशन के बंगाल प्रभारी अरूप मजूमदार,झारखंड प्रदेश सचिव चरणजीत सिंह और जमशेदपुर जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भी मौजूद थे.


मौके पर ऐसोसिएशन द्वारा एसएसपी को शहर में चल रहे जुए के अड्डों को सख्ती से बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षित माहौल में पत्रकारिता करने में सहयोग का निवेदन किया.इस पर एसएसपी द्वारा ऐसोसिएशन को आश्वस्त किया गया कि पत्रकारों को हमारे कार्यकाल में हरसंभव मदद के साथ रिपोर्टिंग के लिए सुरक्षित माहौल मिलेगा.उन्होने कहा कि मीडिया समाज का आईना है और बहुत सारे मामले आप सभी के सहयोग से ही पुलिस को बताया जाता है.


राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा कि वैसे पत्रकार जो खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं उनको धमकियां दी जाए तो पुलिस के लिए भी चुनौती है और चरणजीत सिंह ऐसे ही निर्भिक पत्रकार हैं जो फतेह लाईव के बैनर तले आए तले नये-नये खुलासे कर रहे हैं.उन्होने कहा कि दो दिन से कुछ लोग चरणजीत सिंह की रेकी कर रहे हैं और उनका पूरा संदेह अवैध धंधे वालों पर ही है.


ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि चरणजीत सिंह के साथ यह लगातार दूसरा मामला है और ऐसे में परसुडीह थाना प्रभारी को इनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि फिर ऐसा न हो.उन्होने कहा कि परसुडीह थाना प्रभारी को चरणजीत सिंह द्वारा की गई शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए.इस एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि इस संदर्भ में थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा.


ऐसोसिएशन के प्रदेश सचिव और फतेह लाईव के संपादक चरणजीत सिंह ने एसएसपी से कहा कि वह तथ्यों के साथ समाचार का प्रकाशन करते हैं और उनकी खबरों पर कई बार प्रशासन ने संज्ञान भी लिया है.
‌ऐसोसिएशन के बंगाल प्रभारी और साई विजन के सह संपादक अरूप मजूमदार ने कहा कि अवैध धंधों और नशाखोरी के कारण शहर में चोरी और छिनताई की घटनाएं बढ़ रही हैं और ऐसे में पत्रकारों को खबर लिखने पर टारगेट किया जाना अनुचित है.

Loading

एसएसपी से मिले AISMJWA के पदाधिकारीअवैध धंधों को बंद करवाने और पत्रकारों को सुरक्षा की रखी मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports