स्थानीय समाचारपलामू

डालटनगंज 6-2-24 बालू के कालाबाजारी व माफियाओं को प्रशासन की मिलीभगत से अमलीजामा पहनाया जा रहा है :- आजसू

Views: 558
1 0
Read Time:3 Minute, 45 Second
डालटनगंज 6-2-24 बालू के कालाबाजारी व माफियाओं को प्रशासन की मिलीभगत से अमलीजामा पहनाया जा रहा है :- आजसू

पलामू:- आजसू पार्टी कि ओर से पलामू में जिला प्रशासन और बालू माफिया के मिली भगत से बालू की कालाबाजारी पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि जिस दिन जिला प्रशासन की इच्छा शक्ति जागृत हो जाएगी, बालू की कालाबाजारी रुक जायेगी। प्रेस को सम्बोधित करते हुए आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह गढवा जिला प्रभारी सतीश कुमार, केंद्रीय सचिव विकेश शुक्ला, बबलू गुप्ता केन्द्रीय सदस्य तुलसी शुक्ला व जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतन मेहता ने कहा कि हम लडाई शुरू कर रहे हैं ये लडाई राज भवन तक जाएगी। सतीश कुमार ने कहा कि सिंगरा मे 3 हजार सीएफटी अवैध बालू जप्त होती है। जिला के माइनिंग अधिकारी आनन्द कुमार 3 हजार सीएफटी बालु को 30 हजार सीएफटी बता कर अवैध बालू का निलामी कर चलान निर्गत कर देते हैं।

18 जनवरी से बालू का उठाव हो रहा है अभी भी उतना ही बालू निलामी स्थल पर मौजूद है। 70 सीएफटी का एक चलान प्रतिदिन कटता है और दिन भर अनगिनत गाड़ी से बालू बेची जा रही है। सिंगरा मे रात भर कोयल नदी और अमानत नदी से अवैध बालू का उठाव हो रहा है। क्या सदर थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों को पत्ता नहीं है? सबकुछ इनके निगरानी में हो रहे हैं।बिकेश शुक्ला केन्द्रीय सचिव ने कहा कि उक्त मामले को हमारी पार्टी ने पुर्व उपायुक्त व पुर्व आरक्षी अधीक्षक समेत आरक्षी महानिरीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा कर तमाम स्थिति से अवगत कराया था। वर्तमान स्थिति की जानकारी जल्द ही उपायुक्त पलामू व आरक्षी अधीक्षक पलामू को अवगत करायेगें। बालू के कालाबाजारी की आंच राज्य सरकार पर पडी है। जिला प्रशासन इस पर अबिलंम्ब जांच कर कार्रवाई नहीं करेगी तो आन्दोलन होगा।

आन्दोलन की धाह राचीं तक जाएगी।बबलू गुप्ता ने कहा कि बालू की कालाबाजारी प्रशासन के मिली भगत से दुध की तरह साफ है। जिला प्रशासन स्वतंत्र एजेंसी से जांच करा ले। सब कुछ सामने आ जाएगा।तुलसी शुक्ला ने कहा कि सरकारी आवास बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है। अगर मिल रहा है तो 4से 5 हजार रुपये गाडी। सिंगरा मे रात व दिन बालू लदे ट्रेक्टर दिन रात दौड रही है वो सदर थाना के निगरानी में। थाना के एक एस आई तो अवैध बालू के निगरानी करते नजर आएंगे। इसकी पुरी जानकारी जिला के बड़े अधिकारियों को है। मगर भ्रष्टाचार के आगे सब के सब नतमस्तक है।आजसू पार्टी जिला के अधिकारी व आरक्षी अधीक्षक महोदया से मिल कर ज्ञापन सौपेगें और वर्तमान स्थिति से अवगत करायेंगे।सतीश कुमार केन्द्रीय सचिव आजसू पार्टी

Loading

डालटनगंज 6-2-24 बालू के कालाबाजारी व माफियाओं को प्रशासन की मिलीभगत से अमलीजामा पहनाया जा रहा है :- आजसू

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button