स्थानीय समाचार

बेसरा लड़ेंगे दो-दो विधानसभा सीटों से चुनाव

बेसरा लड़ेंगे दो-दो विधानसभा सीटों से चुनाव

जमशेदपुर:- सूर्य सिंह बेसरा होंगे झारखंड नवनिर्माण महासभा ( तीसरा विकल्प ) जनमत का मुख्यमंत्री चेहरा‌ । वहीं बेसरा घाटशिला व पोटका से विधानसभा चुनाव लड़ेंगें। झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता सह कोल्हान प्रभारी माधवेंद्र मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 20 सितम्बर को रांची प्रेस क्लब में आयोजित सर्वदलीय बैठक में राजनीतिक विकल्प के तहत 10 दलों के गठबंधन “झारखंड नवनिर्माण महासभा (तीसरा विकल्प) – “जनमत” मुक्ति मोर्चा (उलगुलान), झारखंड पीपुल्स पार्टी, झारखंड पार्टी (होरो), रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया (अंबेडकर), बहुजन मुक्ति पार्टी, राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा, भागीदारी पार्टी, अखिल भारतीय मानव सेवा दल, लोक जन समाज पार्टी (भारत), एवं आदर्श संग्राम पार्टी द्वारा सर्वसम्मति से सूर्य सिंह बेसरा को प्रस्तावित मुख्यमंत्री का प्रस्ताव के साथ ही “जनमत” सभी 81 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगी |

जनमत की पहली सूची में झारखंड पीपुल्स पार्टी के हिस्से में अभी तक 5 सीटें मिली है | घाटशिला और पोटका से सूर्य सिंह बेसरा, जमशेदपुर पूर्वी से माधवेंद्र मेहता, जुगसलाई से विष्णु कालिंदी और लोहरदगा से अनिल टाना भगत होंगे विस चुनाव में प्रत्याशी। जिसकी घोषणा की गई है |

साथ ही गठबंधन दल से जमशेदपुर पश्चिम से रंजीत दास (आदर्श संग्राम पार्टी), ईचागढ़ से श्याम बिहारी प्रजापति (भागीदारी पार्टी), सरायकेला से तिलक मारडी (झारखंड मुक्ति मोर्चा – उलगुलान), खूंटी से एलेस्टर बोदरा (झारखंड पार्टी – होरो), डुमरी से मौलाना अब्दुल मोबिन रिजवी (राष्ट्रीय जनक्रांति मोर्चा), डाल्टेनगंज से शिवप्रसाद अग्रवाल (अखिल भारतीय मानव सेवा दल) गोमियो से मुरलीधर राम (बहुजन मुक्ति पार्टी) खिजरी से प्रीतम सांड लोहारा (रिपब्लिक ऑफ़ इंडिया – अंबेडकर) एवं धनबाद से चंद्रशेखर पाठक (लोकजन समाज पार्टी – भारत) होंगे प्रत्याशी ।

इसके अलावा अब तक दस पार्टियों के साथ सीट शेयरिंग में 41 विधानसभा सीटों का बंटवारा हो चुका है | सोमवार को जमशेदपुर परिसदन में आयोजित बैठक में चुनावी रणनीति पर चिंतन मंथन हुई | झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के नेतृत्व में “झारखंड मुक्ति मोर्चा” के विजय पूर्ति, गोपाल लोहार, चुन्नू लोहार, रखाल लोहार, राकेश बांडरा, सावन पात्रो और “आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)” के प्रखंड अध्यक्ष अभी सामाद, प्रखंड उपाध्यक्ष सरकार सोरेन, प्रखंड महासचिव विकास कुंटिया, छात्र मोर्चा अध्यक्ष निशांत दिग्गी,

एमएमछात्र मोर्चा उपाध्यक्ष अनुज पूर्ति के साथ सन्नी देवगम, बेस देवगन, हैप्पी दास, सन्नी लोहार, रमेश लोहार, राहुल चतर, शरद गगराई, प्रेम मुर्मू, गुरबा सोय, मनोज कुमार सोय कार्यकर्तागण अपना त्यागपत्र देकर “झारखंड पीपुल्स पार्टी” की सदस्यता ग्रहण किये |

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button