Views: 280
0 0
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ बरहरवा, भक्तों ने किया जलाभिषेक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ बरहरवा, भक्तों ने किया जलाभिषेक

बरहरवा – महाशिवरात्रि का पावन पर्व प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी और आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालु सवेरे से ही भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। शिव भक्तों ने गंगा घाट, कहलगांव और बटेश्वर स्थान गंगा घाट से पवित्र जल भरकर विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक किया। मंडरो, भगैया और मिर्जाचौकी…

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ बरहरवा, भक्तों ने किया जलाभिषेक
Read Time:1 Minute, 45 Second
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ बरहरवा, भक्तों ने किया जलाभिषेक

बरहरवा – महाशिवरात्रि का पावन पर्व प्रखंड मुख्यालय सहित मिर्जाचौकी और आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालु सवेरे से ही भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। शिव भक्तों ने गंगा घाट, कहलगांव और बटेश्वर स्थान गंगा घाट से पवित्र जल भरकर विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक किया।

मंडरो, भगैया और मिर्जाचौकी स्थित महादेवरण शिव मंदिर, युवराजेश्वर शिव मंदिर और पंथेश्वर शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भजन-कीर्तन और जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र शिवमय हो गया।

महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ बरहरवा, भक्तों ने किया जलाभिषेक

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव के नेतृत्व में मंदिरों और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल पूरे दिन गश्त पर रहा ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर भगवान शिव की आराधना कर सकें।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर रात्रि जागरण किया और भगवान शिव एवं माता पार्वती के मंगल विवाह की कथा का श्रवण किया। भक्तों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports