गढ़वाझारखंडस्थानीय समाचार
झामुमो प्रखंड सचिव के द्वारा वन भोज का किया गया आयोजन


धनंजय कुमार का रिपोर्ट,
खरौंंधी (गढ़वा):- खरौंंधी प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड सचिव मिथलेश राम ने नये वर्ष 2024 के शुभ अवसर पर सोमवार को अपने 125 साथियो के साथ वनभोज कार्यक्रम का आनंद उठाया। मौके पर सभी ने सामूहिक रूप से बने व्यंजनों का स्वाद चखा। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव मिथलेश राम ने कहा की वनभोज कार्यक्रम से तनाव दुर होता है और आपस में दोस्तों के बीच गहरा संबंध बनता है |ऐसा कार्यक्रम हमारे द्वारा हर वर्ष किया जाता है।इस कार्यक्रम में हमारे साथियों का भरपुर सहयोग रहा है। मौके पर अंतू चौधरी, गोपाल चौधरी, यमुना चौधरी, हीरालाल चौधरी, कृष्ण यादव, चंद्रमन चौधरी,चमन चौधरी,गेंदास चौधरी, महेंद्र चौधरी, रामप्यारी चौधरी, बलराम चौधरी , सुनिल चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()




