स्थानीय समाचार

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल, सभी रेफर

Views: 411
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में पिता-पुत्र समेत चार लोग घायल, सभी रेफर

बरहरवा, शनिवार: तीनपहाड़-राजमहल मुख्य मार्ग पर मुरली गांव के समीप शनिवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक पिता और उसके दो नाबालिग बेटे शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोआरी जोर गांव निवासी निमाई मंडल (38) अपने दो पुत्रों — करन मंडल (8) और शुभम मंडल (11) — के साथ पगली दुर्गा मंदिर में पूजा करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरली के पास हरचनपुर निवासी शशि मंडल (18) तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए सामने से आ रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और उसने निमाई मंडल की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार और बच्चे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉ. सादिक अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

डॉ. अंसारी ने बताया कि घटना की सूचना संबंधित थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button