नदियों का जलस्तर बढ़ने से यातायात पूरी ठप,लोग फंसे

नदियों का जलस्तर बढ़ने से यातायात पूरी ठप,लोग फंसे

Views: 103
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

नदियों का जलस्तर बढ़ने से यातायात पूरी ठप,लोग फंसे

महुआडांड़:- पठारी भागों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।अनुमंडल के महुआडांड़ और गारू प्रखंड में स्थित कई नदियों ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नदियों का पानी पुल-पुलिया के ऊपर से गुजर रहा है।इससे कई गांव का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

वहीं बारेसांड के पास महुआडांड़-गारू मुख्य पथ पर पेड़ गिर जाने के कारण सड़क पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। महुआडांड़ और गारू प्रखंड में रात में भी जोरदार बारिश हुई। छत्तीसगढ़ के कुछ भागों में भी जोरदार बारिश होने के कारण दोनों प्रखंड में बहने वाली नदियां उफान पर आ गई हैं महुआडांड़ प्रखंड के राजडंडा गांव में बहने वाली नदी भी अपने स्तर से ऊपर नजर आ रही है।इससे गांव में आवागमन पूरी ठप हो गया।

इधर, नदी के दूसरी ओर गांव में रहने वाले लोग प्रखंड मुख्यालय में आने के लिए नदी के किनारे खड़े होकर बाढ़ कम होने का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों बाद नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है।बाढ़ के कारण पुल की रेलिंग का एक पाइप भी टूट गया है।जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। जिस कारण लगभग सात घंटे दोनों किनारे वाहन की लम्बी वाहन की कतार लग गई। सात घंटे बाद धीर धीर जाम हटी।

नदियों का जलस्तर बढ़ने से यातायात पूरी ठप,लोग फंसे

महुआडांड़ और गारू में बहने वाली पहाड़ी नदियां

महुआडांड़ और गारू में बहने वाली अधिकांश नदियां पहाड़ी नदियां हैं। जो छत्तीसगढ़ से निकलने वाली नदियों से जुड़ी हुई हैं।पहाड़ी नदी होने के कारण जब बाढ़ आता है तो पानी का बहाव बहुत तेज और खतरनाक हो जाता है। मामूली बाढ़ आने पर भी नदी को पार करना खतरे से खाली नहीं होता।

इधर महुआडांड़ प्रखंड के परहाटोली के मो० नसीर के घर में पूरे गाँव के नाली का पानी घुस गया।वही पानी निकासी को लेकर नाली निर्माण की मांग की है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

नवरात्रा दुर्गा पूजा को आकर्षक एवं भव्य तरीके से मनाने हेतु पंचमुखी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न

नवरात्रा दुर्गा पूजा को आकर्षक एवं भव्य तरीके से मनाने हेतु पंचमुखी मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक संपन्न

प्रमंडलीय जन संंपर्क ईकाई, पलामू की ओर से बेतला के एनआईसी सभागार में आयोजित हुआ, समाज में विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता के उद्देश्य पर हुई चर्चा

प्रमंडलीय जन संंपर्क ईकाई, पलामू की ओर से बेतला के एनआईसी सभागार में आयोजित हुआ, समाज में विकासात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता के उद्देश्य पर हुई चर्चा

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post