ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारस्थानीय समाचार

भीमपाड़ा के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी स्कॉर्पियो,बाल-बाल बचे सवार

  • बरहरवा-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर सड़क की कम चौड़ाई बनी हादसे की वजह, सुरक्षा इंतजाम की मांग

कोटालपोखर संवाददाता। बरहरवा-पाकुड़ मुख्य मार्ग एनएच-133ए पर भीमपाड़ा के समीप मंगलवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो के अगले हिस्से समेत वाहन के अन्य भागों को नुकसान पहुंचा। हालांकि, वाहन में सवार चालक सहित अन्य लोग सुरक्षित बच गए।

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सड़क की कम चौड़ाई से बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा

भीमपाड़ा के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी स्कॉर्पियो,बाल-बाल बचे सवार

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीमपाड़ा के पास बरहरवा-पाकुड़ मुख्य मार्ग की चौड़ाई काफी कम है। उनके अनुसार इस स्थान पर सड़क करीब 8 से 10 फीट तक ही चौड़ी है। सड़क के ऊंचाई वाले हिस्से में होने के कारण यहां वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा भी बना रहता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार वाहन के सामने से दूसरा वाहन आने पर दोनों चालकों को काफी परेशानी होती है। सड़क संकरी होने के कारण वाहनों को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। यही वजह है कि इस स्थान पर आए दिन छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग

लोगों ने बताया कि सड़क की कम चौड़ाई के अलावा दुर्घटना संभावित स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम भी नहीं हैं। सड़क किनारे सुरक्षा व्यवस्था, संकेतक और अन्य जरूरी उपाय किए जाने की आवश्यकता है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से भीमपाड़ा के इस दुर्घटना संभावित हिस्से का निरीक्षण कर सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Loading

About The Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button