स्थानीय समाचारगढ़वा

विष्णु मंदिर पर हुआ मटकाफोड़ कार्यक्रम, राधे कृष्ण की जयघोष से गूंजा बिशुनपुरा.

विष्णु मंदिर पर हुआ मटकाफोड़ कार्यक्रम, राधे कृष्ण की जयघोष से गूंजा बिशुनपुरा.


ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता ।

बिशुनपुरा(गढ़वा):- प्रखंड मुख्यालय स्थित पोखरा चौक समीप विष्णु मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसे लेकर कमिटी के सदस्यों ने मंदिर को दुल्हन की भांति पूजा पंडाल, झालर बत्ती, लाइट, साउंड सिस्टम आदि से सजाया था। जहां चारों तरफ़ भगवान श्री राधा कृष्ण के बज रही भक्ति गीतों से पूरा प्रखंड मुख्यालय भक्तिमय हो गया हुआ। हर तरफ राधे राधे.. जय श्री कृष्णा के उद्घोष से पूरे इलाका गुंजायमान हुआ। जहां मंदिर में पूजा करने वालों के लिए बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। साथ ही जन्मोत्सव के बाद कमेटी की ओर से प्रसाद का वितरण किया गया।

विष्णु मंदिर पर हुआ मटकाफोड़ कार्यक्रम, राधे कृष्ण की जयघोष से गूंजा बिशुनपुरा.

वहीं श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आज 7 सितंबर को दोपहर 3:00 विष्णु मंदिर के प्रांगण में मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे पूजा कमिटी के लोगो ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा एक दुसरे के कंधों पर चढ़कर कमिटी के ज्वाला मेहता ने मटकाफोड़ने का कार्य किया। वही मटकाफोड़ कार्यक्रम को देखने केलिए सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित थी। जहां मटका फोड़ कार्यक्रम के बाद जीवन ज्योति क्लब के अध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, बिशुनपुरा थाना एसआई संजय महतो ने सामूहिक रूप से फीता काटकर भव्य जुलूस की शुभारंभ की। जो भगवान श्री कृष्ण की जुलूस विष्णु मंदिर परिसर से चलकर कर्चा, गढ़ पर एवं बिशुनपुरा शहर को भ्रमण करते हुए पुनः विष्णु मंदिर पोखरा चौक पर आकर समाप्त हुई। वहीं जुलूस कार्यक्रम को देखते हुए बिशुनपुरा थाना के एसआई संजय महतो अपने दल बल के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। जहां मौके पर कृष्ण जन्माष्टमी पूजा कमिटी के अध्यक्ष रंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष राजू ठाकुर, सचिव संघर्ष ठाकुर, संरक्षक अजय शर्मा, करण शर्मा, ज्वाला मेहता, शिक्षक छोटू चंद्रवंशी, परमानंद ठाकुर, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button