ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचाररांचीस्थानीय समाचार

रांची समेत देशभर के 64 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा समारोह संपन्न, संगठन और जागरूकता पर जोर

Views: 22
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

रांची:हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से रांची सहित देशभर के 64 स्थानों पर ‘गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ शौर्यपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सनातन संस्कृति एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए समाज को जागरूक और संगठित होने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, झारखंड प्रांत के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए युवाओं सहित पूरे समाज को एकजुट होना समय की आवश्यकता है। उन्होंने इतिहास के महान व्यक्तित्वों—महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह, स्वामी विवेकानंद और डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार—के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में हिन्दू जनजागृति समिति के पूर्व एवं पूर्वोत्तर भारत राज्य समन्वयक शंभू गवारे ने कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के बीच समाज को सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने ‘स्वबोध’ और ‘शत्रुबोध’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

रांची समेत देशभर के 64 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा समारोह संपन्न, संगठन और जागरूकता पर जोर

समिति द्वारा 29 जुलाई को आयोजित इस महोत्सव में आगामी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोगों से प्राथमिक उपचार, अग्निशमन और स्व-रक्षा प्रशिक्षण लेने की अपील की गई।

रांची समेत देशभर के 64 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा समारोह संपन्न, संगठन और जागरूकता पर जोर

कार्यक्रम के दौरान समिति के प्रेरणास्थान डॉ. जयंत बालाजी आठवले के संदेश का वाचन, रामराज्य स्थापना का संकल्प, नामजप, धर्मरक्षकों का सम्मान, स्व-रक्षा के तरीकों का प्रदर्शन तथा उनके कार्यों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही ग्रंथ प्रदर्शनी एवं राष्ट्र-धर्म विषयक फलक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका लोगों ने लाभ उठाया।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button