स्थानीय समाचारगुमलाझारखंड

जिले के बिरसा मुंडा केंद्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग सेशन

जिले के बिरसा मुंडा केंद्रीय पुस्तकालय में प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए आयोजित हुआ कैरियर काउंसलिंग सेशन

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
गुमला:-
आज सोमवार को गुमला स्थित बिरसा मुंडा पुस्तकालय में छात्र छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य हेतु प्रतियोगिता परीक्षा के निमित जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी बेलाल अनवर के द्वारा कैरियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में 50 से अधिक छात्र / छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान डीएफओ ने वहां उपस्थित छात्र /छात्राओं के सवालों को सुना जिसके अनुसार उन्होंने एक एक कर सभी प्रश्नों का उत्तर भी दिया। प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में अभियार्थियों ने उनके प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित कई प्रश्न किए। डीएफओ के द्वारा उपस्थित अभ्यार्थियों का करियर काउंसलिंग से संबंधित क्लास लिया गया। जिसमें उन्होंने करियर से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव दिए।

बताते चले कि जिला स्तरीय केंद्रीय बिरसा मुंडा पुस्तकालय में जिला अपर समाहर्ता सुधीर कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नियमित रूप से इस प्रकार के करियर काउंसलिंग सेशन का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले के वरीय अधिकारियों एवं जिले बुद्धिजीवियों को बुलाया जाता है, एवं उनके द्वारा अभ्यार्थियों का करियर काउंसलिंग किया जाता है।इस प्रकार के कार्यक्रम से ना केवल अभ्यार्थियों ने मन में नए चीजों को जानने की जिज्ञासा जागृत होती है, बल्कि अधिकारियों से मिलकर सवाल करने एवं सही मार्गदर्शन भी प्राप्त करने का अवसर मिलता है जिससे की अभियार्थियों को प्रतिदिन मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button