रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न,असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर


संवाददाता – अनूप कुमार गुप्ता,
बिशुनपुरा(गढ़वा):- रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर सोमवार को बिशुनपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक बिशुनपुरा अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया की अध्यक्षता में की गई। दोनो समुदायों के गणमान्य लोग बैठक में उपस्थित थे। पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में पर्व के दौरान आयोजित जुलूस में शांति बनाए रखने पर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी संदीप मद्धेशिया ने कहा कि रमजान का त्योहार चल रहा है इस दौरान रामनवमी पर्व भी है। हम सब त्योहार को इस तरह मनाएं की किसी दूसरे को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा की पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। हर साल की भांति इस बार भी प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा रहेगी। अंचलाधिकारी ने प्रखंड वासियों को रामनवमी एवं ईद पर्व की अग्रिम बधाई देते हुए दोनो पर्व को शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। रामनवमी जुलूस के दौरान सभी कमिटी के सदस्य को एक कलर का टी शर्ट दिया जाये, ताकि उन कमिटी के लोगों का पहचान किया जा सके। वही थाना प्रभारी राहुल सिंह ने कहा की रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रदान को सूचित करने को कहा ताकि किसी अप्रिय घटना से पर्व प्रशासन उस पर अंकुश लगा सके। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालो को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा की रामनवमी पर्व के समय शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने पर गाड़ी को जब्त कर लिया जाएगा। पर्व के दौरान शरारती एवं असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। पर्व के उत्सव की भावना को किसी ने भंग करने की कोशिश की तो उन्हें कड़ी कारवाई का सामना करना पड़ेगा। किसी भी कीमत पर शराब के कारण माहौल नहीं बिगड़ना चाहिए। वही शांति व्यवस्था को लेकर जगह जगह फोर्स लगा दिया जाएगा। किसी भी डिजे संचालक या कार्यक्रम आयोजन को आपत्तिजनक, भड़काऊ और अश्लिल गाने नहीं बजना चाहिए।
मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, संसद प्रतिनिधि पुलस्त शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, जेएसआई अमित प्रशांत, एएसआई संजय महतो, जितेंद्र दीक्षित, गढ़वा जिला धर्माचार्य राधेश्याम पांडे, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, व्यवसाय संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव, अमहर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ललित नारायण सिंह, पिपरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अशोक पासवान, पतिहारी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना अंसारी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बलराम पासवान, युवा समाजसेवी आलम बाबू, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुवनेश्वर राम, नवल किशोर गुप्ता, अभिजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, राजू ठाकुर, जितेंद्र गुप्ता सहित दोनो समुदाय के लोग मौजूद थे।
![]()



