झारखंडगुमलास्थानीय समाचार
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सुरसा पंचायत में कार्यक्रम का हुआ आयोजन


- मुख्य अतिथि सांसद सुदर्शन भगत हुए शामिल, केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का लोगों से किया अपील
बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख
गुमला:- भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को मांडर प्रखंड के सुरसा पंचायत और टांगरबसली पंचायत में कार्यक्रम आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए। कार्यक्रम में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ विभाग के प्रतिनिधि ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। आयुष्मान कार्ड आदि की जानकारी दी। काफी संख्या में लोग उपस्थित होकर योजनाओ की जानकारी ली। मौके पर अंचलाधिकारी विजय हेमराज खलखो, आर बी आई के साख फाउंडेशन से पुजा ठाकुर, मुखिया फुलमनी मिंज,राकेश भगत, मौजूद थे।*
![]()



