ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
लातेहार में मानसून से पहले नाली सफाई अभियान तेज, विशेष दल का गठन


लातेहार। शनिवार को लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए नालियों की सफाई के लिए विशेष दलों का गठन किया गया। इन दलों को कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में सफाई कार्य हेतु रवाना किया गया।
गठित दलों का मुख्य कार्य नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करना है, ताकि बारिश के दौरान जल जमाव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके। नगर पंचायत द्वारा यह अभियान विशेष रूप से चलाया जा रहा है, जिसके तहत अगले एक महीने के भीतर पूरे नगर क्षेत्र की सभी नालियों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()




