झारखंडस्थानीय समाचार

फरक्का एक्सप्रेस से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल,हायर सेंटर रेफर

फरक्का एक्सप्रेस से गिरने से युवक गंभीर रूप से घायल,हायर सेंटर रेफर

बरहरवा। साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब फरक्का एक्सप्रेस से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राजमहल निवासी मुबारक शेख के 18 वर्षीय पुत्र जब्बार शेख के रूप में हुई है। परिजनों ने तुरंत उसे साहिबगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

परिजनों के अनुसार, जब्बार अपने परिवार के साथ आरा से तीनपहाड़ जा रहा था। उसका रिजर्वेशन एस-1 कोच में था, जबकि उसकी माँ व अन्य परिजन एस-4 कोच में थे। परिजन यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि जब्बार साहिबगंज में ट्रेन से कैसे गिरा। घायल जब्बार ने बताया कि वह ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया है।

रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से परिजनों में बेचैनी और चिंता का माहौल है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button