झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना

Views: 59
1 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना

लातेहार: नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत 23 फरवरी 2026 को होने वाले मतदान को लेकर लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र में प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समाहरणालय परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान पदाधिकारियों एवं मतदान दल के कर्मियों को सभी आवश्यक सामग्रियों के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने मतदान कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी पूर्ण सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें।

अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही मतदान सामग्री, मतपेटिका, मतपत्र एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदान कर्मियों को पोलिंग पार्टी और पुलिस जवानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने पर बल दिया गया।

मतदान पदाधिकारियों व कर्मियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना

प्रशासन की ओर से क्लस्टरों में भोजन, पेयजल, शौचालय, निर्बाध बिजली और चिकित्सीय दल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है।

23 फरवरी 2026 को मतदान कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने सभी मतदान पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दीं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button