झारखंडलातेहारस्थानीय समाचार

बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय के छः छात्र एकलव्य विद्यालय का प्रवेश परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय के छः छात्र एकलव्य विद्यालय का प्रवेश परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

लातेहार:- मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित बंदुआ रोड में बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय के छः छात्रो ने एकलव्य विद्यालय का प्रवेश परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन किया हैं।बाल शिक्षा आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा के उद्देश्य से विशिष्ट शिक्षण संस्थाओं का संचालन किया जा रहा है।

परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों ने अपने विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का सम्मान बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि यादव ने बताया कि वास्तव में हमारे विद्यालय प्रभावशाली उपलब्धि है। और लगातार कई वर्षों से छात्रों का चयन एकलव्य आवासीय विद्यालय में हो रहा है। आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय के लगातार दिए हैं उत्कृष्ट परिणाम शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय मे एकलव्य विद्यालय प्रवेश परीक्षा छात्रों के लिए चौमुखी विकास के लिए मील पत्थर साबित होगी।

एकलव्य आवासीय विद्यालय में उत्तीर्ण छात्रों सूची इस प्रकार है।

  • 1. प्रदीप सिंह पिता बिनेश्वर सिंह ग्राम सिंजो एकलव्य आवासीय विद्यालय महुआडांड़
  • 2. शिव प्रेम सिंह पिता बिनेश्वर सिंह ग्राम सिंजो एकलव्य आवासीय विद्यालय महुआडांड़
  • 3. मधु सिंह पिता सुरेंद्र सिंह ग्राम घुटुवा एकलव्य आवासीय विद्यालय मनातू
  • 4. आशीष सिंह पिता नेपाली सिंह ग्राम सरदमदाग एकलव्य आवासीय विद्यालय मंगरा
  • 5. अभिषेक कुमार सिंह पिता रविंद्र सिंह ग्राम सोहड़ी एकलव्य आवासीय विद्यालय गारु
  • 6. आशीष कुमार पिता साहेब सिंह ग्राम घाटवा एकलव्य आवासीय विद्यालय लातेहार एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा मे पास हुए हैं। उन्होंने अपने छात्रों को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आगे और अच्छा परीक्षा का रिजल्ट होगा।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button