झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार
Trending

झामुमो के वरिष्ठ नेता मो. मुस्तकीम का इंतकाल, महुआडांड़ में शोक की लहर

रांची के अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांस, आठ दिन पूर्व सड़क हादसे में हुए थे गंभीर रूप से घायल

Views: 2
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second
महुआडांड़ (लातेहार)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य एवं लातेहार जिला बीस सूत्री सदस्य मो. मुस्तकीम के निधन से महुआडांड़ क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके इंतकाल की खबर मिलते ही झामुमो कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में मायूसी छा गई। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, करीब आठ दिन पूर्व रांची के लालगुटवा के समीप दलादिली में हुए सड़क हादसे में मो. मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना में उनके कंधे और पसलियों में फ्रैक्चर होने के साथ पेट में भी गंभीर चोट आई थी। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के बरियातू स्थित रामप्यारी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आईसीयू में रखा था।

झामुमो के वरिष्ठ नेता मो. मुस्तकीम का इंतकाल, महुआडांड़ में शोक की लहर

अस्पताल में चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से झामुमो संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है।

मो. मुस्तकीम के निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन से महुआडांड़ क्षेत्र में शोक और गम का माहौल है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button