जमशेदपुर
Trending

जमशेदपुर में रानी दुर्गावती जयंती मनाई गई, मनोहरपुर समारोह में शामिल होने रवाना हुआ प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती

Views: 12
0 0
Read Time:3 Minute, 1 Second

जमशेदपुर संवाददाता, सोहन साह।

जमशेदपुर। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ, जमशेदपुर की ओर से जिला अध्यक्ष दिनेश साह के नेतृत्व में बर्मामाइंस गुरुद्वारा मैदान में वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महारानी रानी दुर्गावती के चित्र के समक्ष धूप-दीप प्रज्वलित करने और माल्यार्पण के साथ हुई।

जमशेदपुर में रानी दुर्गावती जयंती मनाई गई, मनोहरपुर समारोह में शामिल होने रवाना हुआ प्रतिनिधिमंडल

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों, महिला समिति, युवा समिति और समाज के सदस्यों ने वीरांगना रानी दुर्गावती के शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके आदर्शों पर चलने और समाज की एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी जोर दिया गया।

इसके बाद अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की ग्राम समिति मनोहरपुर (पत्थरबासा) की ओर से आयोजित विराट महारानी रानी दुर्गावती जयंती समारोह में शामिल होने के लिए जमशेदपुर से प्रतिनिधिमंडल रवाना हुआ।

आयोजित विराट समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा सरकार के ग्राम विकास एवं पेयजल मंत्री तथा गोंडवाना गोंड महासभा, ओडिशा के प्रदेश अध्यक्ष तिरुमाल रविनारायण नायक के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रसाद सिंह, अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुचरण नायक और जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष दिनेश साह की उपस्थिति प्रस्तावित है।

जमशेदपुर से रवाना हुए प्रतिनिधिमंडल में दिनेश साह, उमेश साह, रामानंद प्रसाद, मनोज कुमार, रामेश्वर प्रसाद, रामबचन ठाकुर और दिलीप प्रसाद सहित कई सदस्य शामिल रहे। महिला समिति की अध्यक्ष नीतू कुमारी के साथ अंबे ठाकुर, मंजू देवी और अंजू देवी समेत अन्य महिलाओं ने भी भाग लिया।

Loading

जमशेदपुर में रानी दुर्गावती जयंती मनाई गई, मनोहरपुर समारोह में शामिल होने रवाना हुआ प्रतिनिधिमंडल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button