जमशेदपुरझारखंड समाचार
Trending

जमशेदपुर के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Views: 8
0 0
Read Time:2 Minute, 21 Second

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय की जन्म जयंती के अवसर पर लक्ष्मीनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, अमित शर्मा, दुर्गा राव, जदयू बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार सिंह, राकेश, शंकर कर्मकार, गंगाधर पांडेय, दीपू तिवारी, रासो बेहरा और अर्जुन मुखी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

जमशेदपुर के पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

इस अवसर पर दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति की ओर से दीनदयाल उपाध्याय भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और समाज के प्रति योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय का जीवन जनसेवा, सामाजिक उत्थान और क्षेत्र के विकास के प्रति समर्पित रहा। जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता, संघर्षशील व्यक्तित्व और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की भावना सदैव प्रेरणादायी रहेगी।

उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए समाज एवं क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय दीनानाथ पांडेय को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button