जमशेदपुर

विश्वबन्धुत्व रक्तदान महाअभियान 25 अगस्त को यूनिवर्स पीस पैलेस सोनारी में ।

विगत वर्ष रिकार्ड 88378 यूनिट हुआ था रक्त संग्रहित !

Views: 6
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

विश्वबन्धुत्व रक्तदान महाअभियान 25 अगस्त को यूनिवर्स पीस पैलेस सोनारी में ।
विगत वर्ष रिकार्ड 88378 यूनिट हुआ था रक्त संग्रहित !
जमशेदपुर : विश्व बंधुत्व दिवस एवं ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में आगामी 25 अगस्त को सोनारी मरीन ड्राइव स्थित यूनिवर्स पीस पैलेस में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
गौरतलब हो कि पिछले वर्ष दादी प्रकाशमणि जी की स्मृति में भारत के विभिन्न स्थानों समेत पड़ोसी देश नेपाल में आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 88378 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था । इस उपलब्धि को OMG Books of Records में दर्ज किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इस वर्ष जमशेदपुर में होने वाला यह आयोजन केवल रक्तदान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे “ Spiritual Empowerment through Blood Donation ” ( रक्तदान से आध्यात्मिक सशक्तिकरण ) की सुंदर अवधारणा से जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य है कि रक्तदान करने वाला प्रत्येक व्यक्ति केवल शारीरिक रूप से सेवा का भागीदार न बने, बल्कि भीतर से भी शांति, सकारात्मकता और आत्मिक शक्ति का अनुभव करे। यहां रक्तदाताओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
बताते चलें कि विगत 7 अगस्त को झारखंड के राज्यपाल द्वारा नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया था। जिसके उपरांत
अब तक 200 से अधिक स्कूलों एवं कॉलेजों, 50 से अधिक पार्कों, लगभग 35 मंदिरों, 50 से अधिक कोचिंग सेंटरों, सैकड़ों अपार्टमेंट्स तथा अनेक रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, प्रमुख चौक – चौराहों तथा पुलिस स्टेशनों को इस जन-जागरण अभियान से जोड़ा जा चुका है। अब तक शहर में 51175 लोगों ने अपना प्रतिज्ञा संकल्प इस महाअभियान में दर्ज करा चुके हैं l नशा मुक्ति अभियान का बस माउंट आबू से जमशेदपुर आया है।
बस पर प्रदर्शित कुंभकर्ण का आकर्षक संदेश लोगों का विशेष ध्यान खींच रहा है। यह बस 27 अगस्त तक जमशेदपुर में जनसेवा एवं जन-जागरण का कार्य करेगी। इसके बाद यात्रा चांडिल होते हुए बहरागोड़ा, चाकुलिया की ओर आगे बढ़ेगी और फिर टांटीसिलवे, पतरातू होते हुए हजारीबाग तथा गया तक जाएगी। अभियान के तीसरे चरण में बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ क्षेत्रों को भी जोड़े जाने की योजना है।
संस्था द्वारा शहर के सभी वर्गों—युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं, व्यवसायियों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों तथा आम नागरिकों से इस सेवा महाअभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

Loading

विश्वबन्धुत्व रक्तदान महाअभियान 25 अगस्त को यूनिवर्स पीस पैलेस सोनारी में ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button