झारखंडजमशेदपुर

कुणाल का पहल हुआ सार्थक,रक्षा बंधन की छुट्टी अब 31 अगस्त को,बहनें हुईं खुश।

Views: 241
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

कुणाल का पहल हुआ सार्थक,रक्षा बंधन की छुट्टी अब 31 अगस्त को,बहनें हुईं खुश।

जमशेदपुर :- कोल्हन विश्वविद्यालय रक्षाबंधन की छुट्टी में तब्दीली कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन मंगलवार अपराह्न अधिसूचना जारी करते हुए यह बताया है कि रक्षाबंधन की छुट्टी 30 के बजाय अब 31 अगस्त को होगी । साथ ही 31 अगस्त को होने वाली सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अधिसूचना में बताया गया है कि परीक्षाओं की अगली तिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के माध्यम से बाद में घोषित की जाएगी। उधर दावा किया गया है कि छुट्टी की तिथि को बदलने के लिए पूर्व विधायक सह बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी कोल्हन विश्वविद्यालय के कुलपति सह प्रमंडल के आयुक्त मनोज कुमार से गुहार लगाई थी। फलस्वरूप कोल्हान विश्वविद्यालय ने संज्ञान लेते हुए 31 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी घोषित की। मालूम हो की कुणाल षाडंगी केयू के सीनेट सदस्य भी हैं।
उधर जमशेदपुर के निजी स्कूलों को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई प्राइवेट स्कूलों में रक्षाबंधन के दिन (31 अगस्त) परीक्षाएं निर्धारित है। ऐसे में अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में भी प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है। वहीं कुणाल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक से उचित संज्ञान लेकर संबंधित आदेश जारी करने का भी अनुरोध किया है। हालांकि अब तक शहर के निजी स्कूलों में रक्षाबंधन की छुट्टी को लेकर कोई अधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक उपायुक्त के माध्यम से सूचना जारी हो सकती है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button