स्थानीय समाचार

टीबी मुक्त अभियान चलाने पर मुखिया पूनम यादव सम्मानित, डीडीसी एवं सिविल सर्जन ने किया सम्मानित

Views: 23
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

टीबी मुक्त अभियान चलाने पर मुखिया पूनम यादव सम्मानित, डीडीसी एवं सिविल सर्जन ने किया सम्मानित

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट 

सतबरवा/पलामू :- पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड अंतर्गत लहलहे ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती पूनम यादव के नेतृत्व में टीबी मुक्त अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से पंचायत के लोगों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना था। मुखिया पूनम यादव की इस पहल की लोगों ने सराहना की।

ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया पूनम यादव एक सक्रिय एवं जनसेवा के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि हैं। वह पंचायत में सामाजिक कार्यों और जनहित से जुड़े अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। उनके प्रयासों से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

टीबी मुक्त अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लहलहे पंचायत की मुखिया पूनम यादव को पलामू के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) एवं सिविल सर्जन द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मेदिनीनगर स्थित आईएमसी भवन, पलामू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया।

मुखिया पूनम यादव को सम्मानित किए जाने पर पंचायतवासियों में खुशी का माहौल है। यह सम्मान स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा के क्षेत्र में उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला कदम माना जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button