झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

पाकुड़ के हिरणपुर में ट्रैक्टर हादसा, दो मजदूरों की मौत, चालक घायल

धान लोड करने जा रहा था ट्रैक्टर, अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिरा; करणघाटी गांव में पसरा मातम

Views: 1
0 0
Read Time:3 Minute, 18 Second

रिपोर्ट : निशांत कुमार सानू,

पाकुड़/हिरणपुर : हिरणपुर के रानीपुर केनाल में गुरुवार को हुए भीषण ट्रैक्टर हादसे ने दो परिवारों को कभी न भूलने वाला गम दे दिया। धान लोड करने जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर केनाल के नीचे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 17 वर्षीय चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, दो युवकों की असमय मौत से करणघाटी गांव में मातम पसर गया।

ट्रैक्टर पर मजदूरी करते थे दोनों युवक

मृतकों की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करणघाटी गांव निवासी चरण मरांडी (26) और विभीषण मरांडी (25) के रूप में हुई है। दोनों युवक ट्रैक्टर पर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे में रानीपुर निवासी 17 वर्षीय चालक इमराज शेख भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

धान लोड करने जा रहा था ट्रैक्टर, केनाल में पलटा

स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर धान लोड करने के लिए केनाल के रास्ते जा रहा था। इसी दौरान अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर सड़क से नीचे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। दोनों मजदूर गंभीर रूप से फंस गये और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

पाकुड़ के हिरणपुर में ट्रैक्टर हादसा, दो मजदूरों की मौत, चालक घायल

चालक की हालत नाजुक, सोनाजोड़ी रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर हिरणपुर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घायल चालक को तत्काल हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

दो घरों में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। एक ही हादसे में दो युवा मजदूरों की मौत से करणघाटी गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। जिन घरों में रोजी-रोटी की उम्मीद इन युवकों से जुड़ी थी, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button