साहिबगंज पुलिस ने बरामद किए 11 खोए मोबाइल,मालिकों को सौंपे फोन
जिरवाबाड़ी, नगर, बोरियो और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चला अभियान; खोए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खिले
चार थाना क्षेत्रों से हुई बरामदगी
पुलिस के विशेष अभियान के तहत जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से छह, नगर थाना क्षेत्र से दो, बोरियो थाना क्षेत्र से दो तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान और स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद सभी 11 फोन उन्हें सुपुर्द कर दिए गए।
एसडीपीओ के नेतृत्व में सौंपे गए मोबाइल
एसपी के निर्देश पर संचालित ‘खोजे मोबाइल’ कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम चार बजे मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, बोरियो थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौहान सहित राजमहल और तालझारी थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस की इस पहल से मोबाइल गुम होने और चोरी की घटनाओं से परेशान 11 लोगों को राहत मिली। इस कार्रवाई ने आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया है।
![]()