ज्योति क्लब साड़म में क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी तेज, 15 दिसंबर से आयोजन की संभावना
Gomiya news
अजीत नारायण प्रसादकी रिपोर्ट,
गोमिया। गोमिया प्रखंड के साड़म पश्चिमी पंचायत अंतर्गत ज्योति क्लब साड़म में क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साड़म पश्चिमी पंचायत के उपमुखिया पंकज जैन एवं सुदामा तिवारी ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में प्रस्तावित क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान टूर्नामेंट की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और मुख्य अतिथि के चयन को लेकर सदस्यों ने अपने विचार रखे। मुख्य अतिथि के नाम पर अंतिम निर्णय अगली बैठक में लेने पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई।
बैठक में टूर्नामेंट की संभावित तिथि 15 दिसंबर 2026 निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा गया। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों ने आपसी सहयोग और सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिया।
कमेटी के सदस्य रहे उपस्थित
बैठक में गौतम केवट, अजीत नारायण प्रसाद, लुट्टू तिवारी, सुमीत प्रसाद, विशाल केवट, राणा सिंह, शंकर पासवान, शुभम उपाध्याय, रणवीर केवट सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
![]()