स्थानीय समाचारलातेहार
Trending

महुआडांड़ की बेटी शालिनी बाड़ा ने हासिल की पीएचडी, वनस्पति विज्ञान में शोध कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

Mahuaadanar News

Views: 4
0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

अलोक कुमार की रिपोर्ट,

महुआडांड़ (लातेहार)। महुआडांड़ की बेटी शालिनी बाड़ा ने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची की ओर से उन्हें वनस्पति विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित महुआडांड़ क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

शालिनी बाड़ा ने झारखंड में पाई जाने वाली Spermacoce L. वंश की जंगली प्रजातियों की पहचान एवं उनकी आणविक विशेषताओं पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. गीतांजलि सिंह के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरा किया।

महुआडांड़ की बेटी शालिनी बाड़ा ने हासिल की पीएचडी, वनस्पति विज्ञान में शोध कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

शालिनी, ग्रेगोरी बाड़ा एवं मरियम बाड़ा की पुत्री हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि को क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाली युवतियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है।

शालिनी की सफलता पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की जा सकती हैं।

Loading

महुआडांड़ की बेटी शालिनी बाड़ा ने हासिल की पीएचडी, वनस्पति विज्ञान में शोध कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button