शिक्षालातेहार
Trending

लातेहार में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 कल, 9 केंद्रों पर 2080 परीक्षार्थी होंगे शामिल

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कल,लातेहार जिले में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्र:2080 परीक्षार्थी होंगे शामिल

Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

राजेश कुमार प्रसाद की विशेष रिपोर्ट,

लातेहार। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। जिले के कुल 9 परीक्षा केंद्रों पर 2080 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके तहत जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय बरवाडीह, संत स्टेनिस कॉलेज लातेहार, सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार, राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय बालूमाथ, राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय चंदवा, उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय गारू, संत तरेसा बालिका उच्च विद्यालय महुआडांड़, परियोजना +2 उच्च विद्यालय बारियातू तथा उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय हेरहंज शामिल हैं।

लातेहार में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 कल, 9 केंद्रों पर 2080 परीक्षार्थी होंगे शामिल

परीक्षा के निष्पक्ष संचालन को लेकर सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा स्टैटिक दंडाधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की स्थिति उत्पन्न न हो।

वहीं, परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री 28 नवंबर को सुबह 6 बजे भारतीय स्टेट बैंक, लातेहार से प्राप्त की जाएगी। इसके लिए भी प्रशासन की ओर से आवश्यक सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Loading

लातेहार में नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 कल, 9 केंद्रों पर 2080 परीक्षार्थी होंगे शामिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button