झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

संविधान दिवस पर इमली चौक में सीटू की नुक्कड़ सभा, SIR और चारों लेबर कोड के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान

Sahibganj News

Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

रिपोर्ट: निशांत कुमार सानू, कोटालपोखर।

कोटालपोखर, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर PA-SIR (People Against SIR) की ओर से देशभर में आयोजित शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन के तहत बरहरवा प्रखंड के रंगा थाना क्षेत्र स्थित इमली चौक में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की ओर से नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। सभा में वक्ताओं ने मतदान का अधिकार, विरोध करने का अधिकार और आजीविका का अधिकार वापस हासिल करने के लिए संघर्ष तेज करने की अपील की।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम पर संविधान और नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है और इसकी रक्षा के लिए आम लोगों को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।

संविधान दिवस पर इमली चौक में सीटू की नुक्कड़ सभा, SIR और चारों लेबर कोड के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान

वक्ताओं ने SIR के खिलाफ संघर्ष के साथ-साथ चारों लेबर कोड, बढ़ती बेरोजगारी, ठेका प्रथा और ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ भी आंदोलन तेज करने की बात कही। इस दौरान आगामी 1 से 3 दिसंबर 2026 तक दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘डेरा डालो’ कार्यक्रम और संसद मार्च को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

सभा में उपस्थित लोगों ने लोकतांत्रिक अधिकारों, श्रमिक हितों और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

मौके पर शरीफुल इस्लाम, शशिलाल मुर्मू, डॉ. सुभाष गुप्ता, जियाउर रहमान, सोम हेंब्रम, सूरदास किस्कू सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे।

Loading

संविधान दिवस पर इमली चौक में सीटू की नुक्कड़ सभा, SIR और चारों लेबर कोड के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button