झारखंड समाचारपाकुड़स्थानीय समाचार
Trending

Pakud News:जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू बने निक्षय मित्र, पतना के 60 टीबी मरीजों को दी पोषण किट

Jharkhand News

Views: 2
0 0
Read Time:3 Minute, 33 Second

रिपोर्ट: निशांत कुमार सानू,

पतना। टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू ने पतना प्रखंड के 60 टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण एवं स्वास्थ्य सुधार की दिशा में सराहनीय पहल की है। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रहमान ने सभी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया।

इस पहल का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ उनका मनोबल बढ़ाना और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत करना है।

नियमित दवा और पौष्टिक आहार से टीबी को दी जा सकती है मात

कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रहमान ने मरीजों को जागरूक करते हुए कहा कि टीबी पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित रूप से दवा का सेवन और संतुलित पोषण के माध्यम से इस बीमारी पर विजय प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि स्वास्थ्य में सुधार महसूस होने के बावजूद चिकित्सकीय परामर्श के बिना दवा बंद नहीं करें। उपचार अधूरा छोड़ने से बीमारी गंभीर हो सकती है। उन्होंने कहा कि जिला खनन पदाधिकारी की यह पहल मरीजों के लिए काफी मददगार साबित होगी। पोषण किट मिलने से मरीजों को बेहतर आहार उपलब्ध होगा और उपचार के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की मदद करने की अपील

जिला यक्ष्मा विभाग के पीपीएम दिनेश कुमार ने कहा कि टीबी उन्मूलन की लड़ाई केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। निक्षय मित्र पहल के माध्यम से सक्षम व्यक्ति टीबी मरीजों को पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराकर उनके उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Pakud News:जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू बने निक्षय मित्र, पतना के 60 टीबी मरीजों को दी पोषण किट

उन्होंने आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनने, टीबी मरीजों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कराने की अपील की।

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित

मौके पर बीपीएम मधुसूदन महतो, संजय किस्कू, दीपक टुडू, कृपा सिंधु रजक, देवब्रत कुमार सहित प्रखंड की सभी सहिया उपस्थित थीं।

Loading

Pakud News:जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू बने निक्षय मित्र, पतना के 60 टीबी मरीजों को दी पोषण किट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button