स्थानीय समाचार

palamu Accident News:- पंडवा में दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो सगे भाइयों की हुई मौत

Views: 251
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second
palamu Accident News:- पंडवा में दो बाइक की जोरदार टक्कर में दो सगे भाइयों की हुई मौत

पंडवा/पलामू:-पलामू जिला के पड़वा थाना समीप कोलियरी मोड़ पर दो बाइक में जोरदार टक्कर हुई। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान जितेन्द्र कुमार एवं अरूण कुमार दो सगे भाईयों के रूप में हुईं है। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों भाई कर्मा पूजा के सामान लेकर पड़वा बाजार से अपने घर राजहरा कोलियरी के तीन नंबर कॉलोनी जा रहें थे।

इसी बीच घर जाने की तरफ मुड़ने में पंडवा की तरफ से आ रही बाइक में टक्कर हो गई और सामने से आ रही गाड़ी में टकरा गए, जिससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई।दोनों मृतक राजहरा कोलियरी के तीन नंबर कॉलिनी निवासी श्याम भुईयां के पुत्र थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button