झारखंड समाचार
Trending

महेशपुर थाना में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

प्रभारी थाना प्रभारी अजय महतो ने दिलाया संकल्प, कहा- नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करना भी पुलिस का महत्वपूर्ण दायित्व

Views: 1
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

निशांत कुमार सानू की रिपोर्ट,

पाकुड़। संविधान दिवस पर गुरुवार को महेशपुर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराया। प्रभारी थाना प्रभारी अजय महतो ने थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को संविधान की गरिमा बनाए रखने, देश की एकता-अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने तथा संवैधानिक आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलायी।

लोकतंत्र की मजबूती का आधार है संविधान

शपथ ग्रहण के दौरान अजय महतो ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान केवल देश का सर्वोच्च कानून ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद भी है। न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल सिद्धांत संविधान की आत्मा हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नागरिकों के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देते हुए संवैधानिक मूल्यों को व्यवहार में आत्मसात करने की अपील की।

महेशपुर थाना में संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

कानून के प्रति प्रतिबद्धता और निष्पक्षता से समझौता नहीं

उन्होंने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा और आम नागरिकों को न्यायपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना भी उसका महत्वपूर्ण दायित्व है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को बिना किसी भेदभाव के पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। संविधान के आदर्शों का पालन ही एक मजबूत और समावेशी लोकतंत्र की पहचान है।

संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने संविधान के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता अक्षुण्ण रखने तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। मौके पर एसआई दीपक कुमार, गब्रियल आईन, पुरुषोत्तम लागूड़ी, श्रीचांद किस्कू, एएसआई अवधेश यादव, शाहिद खान, अरविंद राय, महादेव यादव, काली प्रसाद साहा, कंप्यूटर ऑपरेटर सुधीर रमानी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button