झारखंड समाचारझारखंडस्थानीय समाचार
Trending

संविधान दिवस पर साहिबगंज पुलिस ने ली संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ

जिले के सभी थानों में हुआ सामूहिक शपथ ग्रहण, पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना

Views: 1
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second

सोनू कुमार की रिपोर्ट,

साहिबगंज:संविधान दिवस पर गुरुवार को साहिबगंज जिले का पूरा पुलिस महकमा संविधान के सम्मान और उसके आदर्शों की रक्षा के संकल्प के साथ एकजुट नजर आया। जिले के सभी थाना परिसरों में आयोजित सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर उसके प्रति अपनी अटूट निष्ठा दोहरायी। इस दौरान संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने, लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा बनाए रखने तथा न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया गया।

थाना प्रभारियों की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

नगर थाना में थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना का पाठ किया। वहीं जिरवाबाड़ी थाना में थाना प्रभारी शशि सिंह, मुफस्सिल थाना में अनीश पांडे, गंगा थाना में अरुण सिंह, मिर्जाचौकी थाना में सुमित सिंह तथा बोरियो थाना में ओम प्रकाश चौहान की अगुवाई में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके अलावा जिले के अन्य सभी थानों में भी पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।

संविधान दिवस पर साहिबगंज पुलिस ने ली संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ

संविधान की गरिमा और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा का प्रण

कार्यक्रम के दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने देश की संप्रभुता, एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण रखने तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्पक्षता और पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की शपथ ली। साथ ही संविधान में प्रदत्त मूल अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की रक्षा का संकल्प दोहराया। इस आयोजन ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून के रक्षक के रूप में पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संविधान की मर्यादा और प्रत्येक नागरिक के अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करना भी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button